90 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद, 03 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.11.2020 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा कमरवा के पास से सुनील गुप्ता पुत्र रामबेनी गुप्ता निवासी कमथरी थाना चिरैयाकोट के कब्जे से 35 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा नरसिंह राम पुत्र रामअवतार निवासी इटौरा डोरीपुर, कन्हैया साहनी पुत्र लालचन्द्र निवासी नयापुरा कर्थिजाफरपुर थाना कोपागंज दोनों के कब्जे से क्रमशः 15-40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
