अपना जिलाखास-मेहमान

सभासद राकेश तिवारी के कैंप कार्यालय पर अखिलेश तिवारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ के चार कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय टीम में जगह मिलने से जनपद के कार्यकर्ताओं में खाशा उत्साह देखा जा रहा है।
उसी क्रम में जनपद से भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के उपरांत जनपद के कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील स्थित सभासद राकेश तिवारी के कैंप कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ ही मिष्ठान वितरित करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए,सभी को धन्यवाद दिया तथा कहा की मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं जो कि पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हूं पार्टी द्वारा जो भी दाईत्व दिया जाएगा उस में पूरे मनोयोग से निभाऊंगा तथा कार्यकर्ताओं के साथ हर समय खड़ा रहूंगा।
सभासद राकेश तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व तथा क्षेत्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने अखिलेश तिवारी का नहीं बल्कि जनपद के हर कार्यकर्ता का मां बढ़ाया है, अखिलेश जी का लंबा राजनैतिक सफर है,युवा मोर्चा से लेकर अब तक अखिलेश जी ने कार्यकर्ताओं के कदम से कदम मिलाकर साथ दिया है, सभी युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, संजय पाण्डेय, सत्यमित्र सिंह, पंकज तिवारी, अश्वनी सिंह, राजेश तिवारी, मृतुन्जय द्विवेदी, राकेश यादव, श्रीराम जायसवाल, पीयूष साहनी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *