अपना जिला

सफलता ! हम होंगे कामयाब एक दिन

मऊ। विकास खण्ड रतनपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा का रहा दबदबा, विद्यालय के तीन छात्रों ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय आय-योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में अमित कुमार, विशाल मौर्य व सृष्टि ने सफलता पायी।
इस परीक्षा में चयनित बच्चों को कक्षा – 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12000 रू. छात्र वृत्ति ( कुल 48000 रू.) मिलेगी । विद्यालय परिवार की तरफ से इनको हार्दिक शुभकामनाएं तथा इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है
विद्यालय के प्रधानाध्यापक  राघवेंद्र यादव तथा अध्यापक  गुलाब चंद बौद्ध,  राजेश यादव के अथक प्रयास से बच्चों ने सफलता प्राप्त की ।विद्यालय मे बच्चो के पठन पाठन हेतू कम्प्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास के साथ शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *