Uncategorized

7 सितम्बर को आएगी ‘पलटन’

तो दोस्तों अब इंतजार खत्म हो गया है. और निर्देशक जेपी दत्ता की नई फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है. बॉलीवुड के जाने-माने क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है. जिसके बाद से ही फिल्म का ये पोस्टर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है. 1967 की एक सच्ची कहानी जो कभी नहीं कही गई. हम आपको बता दें कि इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील सेट्टी, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी के अलवां सिद्धांत कपूर, हर्षवर्धन राणे और लव सिन्हा नजर आएंगे. हालांकि फिल्म को पर्दे में आने पर अभी वक्त लगेगा और यह फिल्म 7 सितम्बर 2018 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. जेपी दत्ता की इस फिल्म में दीपिका कक्कड़ भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. जिसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि इससे अच्छा क्या हो सकता है कि उनकी पहली फिल्म जेपी दत्ता के साथ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *