खेल-खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या का पार्टी टाइम

क्रिकेट के मैदान में धूम मचाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान के अलावा फैशन लाइफ में भी जमकर धूम मचाते हैं. पांड्या जितना अपने खेल से रंग जमाते हैं. उतना ही वो अपने फैशन से अपने फैन्स का दिल जीत लेते हैं. पांड्या अपने ड्रेसअप से लेकर अपने हेयर स्टाइल और लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों पांड्या की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये तस्वीर खुद पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है. जिसमें वो बिल्कुल नये अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ पांड्या ने कुछ बातें भी लिखी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अब वक्त साइन करने का है. पांड्या की इस तस्वीर को उनके फैन्स काफी पंसद कर रहे हैं. कुछ ही देर में पाड्या के इस तस्वीरों को हजारों लोगों ने लाइक किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *