अपना जिला

कांग्रेस करेगी प्रदेश के सभी मंडलों में दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ सम्मेलन

मऊ। जिला/ शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक संयुक्त बैठक कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा शासन में दलित समाज के लोगों पर हो रहा जुर्म, अत्याचार, उत्पीड़न, हत्या एवं सरकारी सुविधाओं को बंद किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में प्रदेश के सभी मंडलों में दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ सम्मेलन हो रहे हैं इसी क्रम में आजमगढ़ मंडल का जनपद मऊ में अप्रैल के पहले सप्ताह में दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ मंडलीय सम्मेलन होना निश्चित है।
श्री चौधरी ने कहा कि उपरोक्त सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, के राजू, सुशील कुमार शिंदे, पी एल पुनिया, जय किशन, भगवती प्रसाद चौधरी, घनश्याम सहाय, सरलेश रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने मंडलीय सम्मेलन की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में मऊ में होने वाले दलित सुरक्षा एवं संविधान बचाओ सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा और बलिया ,मऊ एवं आजमगढ़ आदि जनपदों के हर एक बूथ से कांग्रेस जनों को इस सम्मेलन में भारी से भारी संख्या में पहुंचने की और सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर शिवलोचन राम, सुखचैन राव, रमेश पासवान, राजेश कुमार, अजीत भारती, आदित्य कुमार आर्य, सुभाष, विजय प्रताप, सोनू कुमार राजेंद्र राम, सच्चिदानंद, रामप्रवेश, अंजनी कुमार, हरिलाल गौतम, चंद्रशेखर राम, मनजीत कनौजिया सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *