60 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 04 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 03.02.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *घोसी* पुलिस द्वारा मुस्किया के पास से जनार्दन पुत्र स्व0 बद्री प्रसाद निवासी कस्बा खास थाना घोसी के कब्जे से 20 लीटर देशी कच्ची शराब तथा थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा कारू साहनी पुत्र बैसाखी साहनी निवासी बरेनी थाना बेला जनपद गया बिहार, हरिनाथ पुत्र दशरथ यादव निवासी दौलसेपुर थाना चिरैयाकोट, रामबचन पुत्र बलदेव यादव निवासी हाजीपुर थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ तीनों के कब्जे से 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

