अपना जिला

59 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना दक्षिणटोला में दिनांक 26.05.18 को उप निरीक्षक पन्नालाल यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान बदेसरा मोड़ से गजानन्द राजभर पुत्र रामबदन राजभर थाना सरायलखन्सी मऊ के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 50/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

उधर थाना घोसी में दिनांक 26.05.18 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान कन्धेली से श्यामसुन्दर राजभर पुत्र त्रिवेणी राजभर, केतु राजभर पुत्र हवलदार राजभर निवासीगण कन्धेली थाना घोसी मऊ के कब्जे से क्रमशः 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 171,172/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

उधर थाना हलधरपुर में दिनांक 26.05.18 को उप निरीक्षक श्रीनिवास चौधरी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान खालीसपुर से त्रिलोकी पुत्र स्व0 नरखुराम निवासी मुखना थाना हलधरपुर मऊ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 138/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *