मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि व शांति देते हैं शिव : कैलाश
मऊ। देवों के देव महादेव सभी के दुखों का शमन करने वाले हैं। बाबा भोले संसार की सभी त्याज्य वस्तुओ को ग्रहण कर बदले में मनुष्य के जीवन में सुख शांति और समृद्धि तथा आनंद को देने वाले है। उक्त विचार है कैलाश चंद जायसवाल के ।वे नगर के बल्लीपुरा में तमसा तट पर स्थित जनपद का एकमात्र पच मुखी श्री शिव मंदिर सत्ती घाट पर वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तो के बीच उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।इस अवसर पर मंदिर को फूलो और गुब्बारों तथा बिजली के झालरों से सजाया गया और सुबह से अखंड श्री राम चरित मानस का पाठ किया गया तथा काशी के विद्वानों द्वारा भोले बाबा का रुद्राभिषेक कराया गया।पूरे दिन यज्ञ हवन भजन कीर्तन विजय तुलस्यान व डा रामगोपाल तथा स्थानीय लोगो द्वारा किया गया ।विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण किया गया जिसमे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर दीपक जायसवाल सत्यनारायण साहनी ठाकुर प्रसाद शर्मा पंकज कुमार जायसवाल ओम प्रकाश साहनी राजू चौरसिया प्रदीप वर्मा अंकित बरनवाल तेज बहादुर राजेंद्र वर्मा त्रिभुवन वर्मा अभिषेक शर्मा समेत बहुत भक्त मौजूद रहे।



