40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 16.10.2020 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस क्रम में थाना *घोसी* पुलिस द्वारा पकड़ी मठिया के पास से सेमन गौड़ पुत्र नेल्लू निवासी पकड़ी मठिया थाना घोसी के कब्जे से 20 लीटर, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा खुरहट के पास से रामकुवर पुत्र रामनगीना निवासी खुरहट थाना रानीपुर मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

