नवरात्रि पर्व पर फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने देवी मां का रंग और कूची से किया पूजा
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व हो और मां के प्रति अटूट आस्था और ऐसे में आस्था व्यक्त करने वाले रंग और कूची के कलाकार और फनकार हों तो अपनी मां के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा व भक्ति भाव को अनोखे अंदाज में पेश करने का कुछ अलग तरीके से मां के पूजन में अपने श्रद्धा को अर्पण करने का कला तो पेश करेगा ही। कला के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले ऐसे फनकार यूं ही नहीं अपने शहर सहित पड़ोसी जनपदों व अन्य क्षेत्रों में जाने और सराहे जाते हैं।
नवरात्र के अवसर आजमगढ़ नगर की फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने पतंग के आकार में अपने आराध्य देवी के विविध स्वरूप दुर्गा, काली व सरस्वती की पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग को जिसने भी देखा सबने सराहा। भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ नवुके पावन पर्व पर कलाकार पूजा अग्रवाल व सुप्रिया साहू ने सरस्वती रूप का चित्रण किया तो पुष्पित, वर्तिका, सहजप्रीत, पूर्णिमा व दीपिका ने उनके काली रूप को रंगों के माध्यम से साकार किया। सौम्या, अंकिता, प्रिया व प्रतीक्षा ने देवी माँ की शांत, शील व सौम्य प्रतिमूर्ति अंकित की है। कुल 21 कलाकार बेटियों ने इसमे प्रतिभाग किया। डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि इस प्रदर्शनी को डांडिया उत्सव के साथ भव्य रूप में प्रदर्शित करने का विचार था पर कोरोना के कारण यह सम्भव न हो सका इसलिए प्रदर्शनी फाइन आर्ट सेंटर में ही लगाई गई है। इसके साथ ही फाइन आर्ट सेंटर कला को रोजगारोन्मुख बनाने की मुहिम चला रहा है और पिछले दिनों जिन कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से रोजगार पाया उन सभी को धन राशि वितरित की गई।कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इसे ऑनलाइन फेसबुक यूट्यूब आदि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।


