4 दिन बन्द रहेंगे बैंक निपटालें जरुरी काम
मार्च के महीने में त्यौहार की वजह से कई छुट्टियां हैं। इस महीने में मात्र दस दिन बचे हैं लेकिन इसमें चार दिन बैंक बन्द रहेगें। इस माह में चौथा शनिवार, रविवार, महावीर जयन्ती, गुडफ्राइडे आदि का अवकाश होने से बैंक बन्द रहेगें। मार्च का महीना वैसे भी कर भुगतान, बैंकिंग के दृष्टिकोण से अहम होता है। 24 मार्च को चौथा शनिवार, 25 रविवार, 29 मार्च को महावीर जयन्ती, 30 मार्च को गुडफ्राइडे आदि है। इसके अलावा 31 मार्च को हजरत अली जयन्ती पर अवकाश होने की सम्भावना है।
Ashish Kumar Gupta

