Uncategorized

डीएम ने व्यापारियों संग बैठक कर तय किया अलग-अलग सब्जी मंडियों के खुलने का समय

मऊ। कोरोना के मद्देनजर लाक डाउन के दौरान जनपद के आम नागरिकों को राशन आपूर्ति और सब्जी इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व व्यापारियों संग बैठक कर अलग-अलग क्षेत्रों में सब्जी मंडी खोलने का अलग-अलग समय निर्धारित किया।
अधिकारियों संग बैठक कर उन्होंने निर्धारित किया कि प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक बलिया मोड़ स्थित सब्जी मंडी में सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी।
उसके बाद घोसी मंडी में 9:00 बजे से 11:00 बजे तक थोक सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी।
तत्पश्चात 11:00 से 1:00 बजे तक कोपागंज की सब्जी मंडी की दुकानें खुली रहेंगी।
जहां से केवल व्यापारियों को ही सब्जी दी जाएगी। उसके बाद वह सभी मोहल्ले वालों में घूम-घूम कर सब्जियां उपलब्ध कराते रहेंगे।
ऐसे में आम उपभोक्ताओं को किसी भी वस्तु के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। समय-समय पर सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस अवसर पर कृषि मंडी सचिव शालिक राम, मंडी सहायक मनोज कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, खाद्य एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित सहित तमाम अधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *