Uncategorized

25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 17.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान बड़कीबारी के पास से विपिन वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी कुटिया थाना दोहरीघाट के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा नहरपुलिया छपरा के पास से भूपेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सरसेना थाना चिरैयाकोट के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *