अपना जिला

25 हजार के दो इनामिया सहित 07 गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 29.06.2020 को 02 इनमिया (25000) सहित कुल 07 गैंगेस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनका विवरण निम्नवत है-
थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा से सम्बन्धित मु0अ0सं0 106/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक इनामिया (25000) अभियुक्त-
1. बहाव पुत्र अब्दुल गनी निवासी डोमनपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ।
थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 15/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में फरार वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त-
2. अमरेश पुत्र रामनरेश निवासी कन्धेरी थाना सरायलखंसी मऊ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सदर चौक से मु0अ0सं0 326/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण-
3. शकील अहमद पुत्र स्व0 मु0 यूसूफ निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।
4. रिजवान अहमद पुत्र स्व0 रसिक निवासी माहुल थाना अहिरौना जनपद आजमगढ़,।
5. मो0 कैफ पुत्र रिजवान अहमद निवासी माहुल थाना अहिरौना जनपद आजमगढ़।
थाना कोपागंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 356/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण-
6. प्रीतम राजभर पुत्र रामप्रताप राजभर निवासी कोपाकोहना थाना कोपागंज मऊ।
7. दीप कुमार पुत्र प्रकाश हरिजन निवासी रेवड़ीडीह थाना कोपागंज मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *