04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोपागंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 337/20 धारा 216 भादवि0 में वांछित अभियुक्त यशवंत राम पुत्र रामबदन राव निवासी बड़ी रस्टीपुर थाना सरायलखंसी के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस बरामद, अभिषेक यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी इन्दरपुर थाना सरायलखंसी, सोनू पाल पुत्र सुखारी पाल निवासी चकमेहदी थाना सरायलखंसी, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा रतनपुरा के पास से मु0अ0सं0 222/20 धारा 323,504,506,452 भादवि0 में वांछित अभियुक्त राकेश उर्फ गुड्डू पुत्र काशी निवासी रतनपुरा थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

