अपना जिलाचर्चा में

पीएम, सीएम व डीएम राहत कोष में आईएमए ने दी 05 लाख 51 हजार की सहायता राशि

मऊ। कोरोना वायरस से फैली मारामारी में आज इण्डियन मेडिकल एशोसिएसन मऊ द्वारा 5,51,000 (पांच लाख एक्यावन हजार) क्रमशः प्रधानमंत्री केयर फंड में 1,51,000, उ0प्र0 कोविड केयर फंड में 300000, व जिलाधिकारी मऊ फंड में 100000 रूपये दान किया गया। इण्डियन मेडिकल एशोसिएसन मऊ के अध्यक्ष डा. संजय सिंह, सचिव डा. सीएस साहनी, डा. एसएन राय, डा. एनके सिंह, डा. एचएन सिंह, डा. सुजीत सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के मौजुदगी में चेक के माध्यम से सहयोग राशि भेंट कि गई। इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल एशोसिएसन मऊ के अध्यक्ष ने कहा कि आईएमए इसके पहले भी आवश्यक वस्तु बैक में 500 जरूरतमंद लोगो के लिए राशन दे चुका है और किसी भी जरूरतमंद जो पैसे के आभाव से अपना इलाज इस समय नही करा पा रहा है वो आईएमए अध्यक्ष से मिलकर अपना इलाज करा सकता है। आईएमए अध्यक्ष उनकी पुरी सहायता करेंगे। इस माहामारी में इण्डियन मेडिकल एशोसिएसन मऊ अपनी पूरी क्षमता से तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *