23 व 24 को अपने मतदेय स्थल पर निरीक्षण कर देखें लिस्ट में नाम व फोटो
मऊ। एतद्द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 31-01-2019 को कर दिया गया है आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची का निरन्तर पुनरीक्षण चलाने का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है। इस सम्बन्ध मे यह कहना है कि दिनांक 23 फरवरी,2019 तथा 24 फरवरी,2019 को प्रत्येक मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प आयोजित किया गया है। अतएवं प्रत्येक मतदेय स्थलों पर समस्त बी0एल0ओ0 प्रारूप-6 सहित उपस्थित रहेंगे।

