अपना जिला

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 24.03.2018 को आरक्षीगण धीरेन्द्र सिंह, संजय यादव, निर्भय सिंह देखभाल क्षेत्र के दौरान भैरोपुर के पास से अभियुक्त बंशराज राजभर पुत्र झिनकू राजभर निवासी कुण्डासरिकपुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 106/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

उधर थाना दक्षिणटोला में दिनांक 24.03.2018 को उपनिरीक्षक राजेश प्रभाकर मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान औरगाबाद डीहवा के पास से अभियुक्तगण राजेश नट पुत्र अजीत नट, मुकेश नट पुत्र अमरजीत नट निवासीगण निषाद नगर थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे से क्रमशः 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूध्द मु0अ0सं0 29,30/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *