15120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस में 08 अप्रैल को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन द्वारा एक जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच निम्नवत् लगाया जायेगा। अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जायेगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिली है।
◆ 15120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस में 08 अप्रैल, 2018 को मंडुवाडीह से शयनयान श्रेणी का एक कोच।
◆ 15119 रामेश्वरम्-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में 11 अप्रैल, 2018 को रामेश्वरम् से शयनयान श्रेणी का एक कोच।

