15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 28.01.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र के दौरान लक्ष्मीपुर बंधा चौराहे के पास से मोती पुत्र शिवदत्त निवासी मनपरवा मोलनापुर थाना मधुबन मऊ के कब्जे से एक जेरिकेन में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 33/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

