अपना जिला

ढाई बीघा खड़ी फसल जलकर राख

रतनपुरा/ मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत मे आगजनी की घटना में एक किसान का ढाई बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि करऊत ग्राम पंचायत निवासी एवं किसान अशोक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय शेषनाथ सिंह का खेत प्राथमिक विद्यालय के समीप है ,वहां पर गुरुवार की प्रात: 10:00 बजे के लगभग  विद्युत शार्ट सर्किट की चिंगारी से फसल में आग लग गयी। और देखते ही देखते ढाई बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं दूसरी तरफ हलधरपुर थाना क्षेत्र के ही परमानंद पॉट्टी ग्राम पंचायत निवासी किसान अजय राय का 8 मंडा खड़ी फसल जलकर राख हो गई ।  घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है । क्षेत्रिय लोगों ने दोनों किसानों को आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *