खास-मेहमानचर्चा में

दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा, गाने पर लाइव पेंटिंग का आयोजन

आजमगढ़ । विश्व कला दिवस के अवसर पर फाइन आर्ट सेंटर द्वारा “दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा, गाने पर लाइव पेंटिंग का आयोजन किया गया।
विश्व कला दिवस सन् 2012 से हर वर्ष 15 अप्रैल को मनाया जाता है। फाइन आर्ट से जुड़े प्रत्येक कलाकार के लिए यह उत्सव का दिन होता है। इसे इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट्स (IAA) ने कला को विश्व स्तर पर विस्तार देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया।
यह तारीख विश्व प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्डो द विंची जो प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा के चित्रकार है के जन्मदिवस के अवसर पर उनके सम्मान में तय की गई।

विश्व चित्रकारिता जगत में लियोनार्डो द विंची की पेंटिंग शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कला की महत्ता को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर नगर के हल्दीराम बैंक्वेट हॉल में फाइन आर्ट सेंटर के 14 कलाकार अंकिता, सिद्दी, सुरभि, वर्तिका, सहजप्रीत, साक्षी, स्वाति, श्रेया, श्वेता, सुहानी, संचिता, ऋषिका दीपिका व् पूजा ने लाइव पेंटिंग बनाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ कौशलेन्द्र मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि सिद्दार्थ सिंह व् अनामिका सिंह ने कलाकारों को आशीर्वचन दिए।डॉ लीना ने सभी कलाकारों को कला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस अनूठे प्रयास से एक नई शुरुआत के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *