तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता से करें, लापरवाही क्षम्य नही : अतुल वत्स
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर सम्पूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में उप जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद गोहना मेें तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। उप जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा की दुर दराज गॉवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है इस लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्य प्राथमिकता पर करें। उप जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सुचित करें।
उक्त अवसर पर 110 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 10 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस के अवसर पर रामनरायन पुत्र ढोलई ग्राम जुडनपुर द्वारा विपक्षी द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के सम्बन्ध में, अमरनाथ पुत्र राजकुमार द्वारा चकमार्ग पर अवरोध पैदा करने के सम्बन्ध में, सरिता पत्नी मनोज द्वारा राशन कार्ड में से नाम काटने के सम्बन्ध में, अनामिका पत्नी अमरेन्द्र ग्राम फरीदपुर द्वारा राशन कार्ड निरस्त करने के सम्बन्ध में, बृजेश पुत्र श्रीकान्त सुरहूरपुर द्वारा होलिकादहन के लिए कोई अन्य स्थान निर्धारित करने के सम्बन्ध में प्रार्थन पत्र दिया गया।
उक्त तहसीलदार मु0बाद गोहना, नायब तहसीलदार समस्त लेखपाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

