अपना जिलाखास-मेहमान

मोहम्मदाबाद के सौरभ कुमार पहली बार में ही बने नायब तहसीलदार

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो और कुछ अलग कर गुजरने की जज्बा हो तो कोई भी काम आसान नहीं होता। इसी जुनून के साथ पीसीएस परीक्षा को पहली बार में ही पास करके न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है बल्कि उनकी इस सफलता से परिवार सहित शुभचिंतक, दोस्त, मित्र एवं जनपद वासी गदगद हैं। किसान के बेटे की सफलता पर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के गांव मालव भैसहा निवासी किसान अनिल कुमार के पुत्र सौरभ कुमार के लिए शुक्रवार का दिन काफी बल्ले बल्ले रहा। वे पीसीएस की परीक्षा में पहली बार में ही अपनी मंजिल को तय कर लिये। उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ है। हाई स्कूल, इंटर जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा से पास करने के बाद सौरभ कुमार  ग्रेजुएशन की पढ़ाई  इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किए हैं। उनके पिता घर पर खेती किसानी के अलावा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं तथा माता कांति देवी गृहणी है। उन्होंने अपने सफलता पर बताया कि अभी तो मंजिल बाकी है युवाओं को अपने संदेश में कहा कि ईमानदारी मेहनत और लगन से आगे बढ़िए कोई भी काम बड़ा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *