उद्यमियों ने पीएम केयर में ₹128300 का चेक डीएम को सौंपा
मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देश में लगे लॉक डाउन के तहत जरूरतमंदों की सेवा के मद्देनजर प्रधानमंत्री राहत कोष को मजबूत करने के लिए उद्यमियों ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को ₹128300/- का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही मऊ निर्मित थ्री लेयर मास्क भी उपलब्ध कराया गया।
सोमवार की शाम लघु उद्योग भारती जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे उद्यमियों ने प्रधानमंत्री केयर फंड्स में ₹128300 का चेक जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें संगठन पदाधिकारियों के साथ ही आटा चक्की प्लांट संचालको के साथ ही विभिन्न उद्यमियों ने अपने सहयोग से यह रकम भेजी। इसके साथ ही औद्योगिक आस्थान स्थित एक प्रतिष्ठान में बन रही थ्री लेयर मास्क भी उद्यमियों द्वारा जिलाधिकारी को दी गई।
इस अवसर पर जिला अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन एसके त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष लउभा भरथ थरड, बालकृष्ण थरड, मृत्युंजय द्विवेदी, राजेश जालान, प्रमोद कुमार, आशीष जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे।

