गौरव : जखनियां के अंजनी डिप्टी एसपी, विश्वपाल व अनुपम ट्रेजरी ऑफिसर बने
जखनियां/गाजीपुर। लोक सेवा आयोग परीक्षा परिणाम में जखनियां क्षेत्र के 3 छात्रों को सफलता मिली, जिसमें जखनिया के पड़री निवासी अंजनी कुमार पांडेय डिप्टी एसपी बने वहीं जखनिया के ही परसपुर गांव से डॉक्टर विश्वपाल सिंह व अनुपम कुमार ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं। उनके इस चयन से परिजनों गांव वासियों के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया।

लोक सेवा आयोग परीक्षा 2016 के परिणाम शुक्रवार को जारी हुए जिसमें जखनियां क्षेत्र के 3 बच्चों को सफलता प्राप्त हुई। जिसमें जखनिया के पड़री गांव निवासी अंजनी कुमार पांडेय का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ। गौरतलब हो कि अंजनी के पिता देवेंद्र पांडे व माता सशिकला पांडेय शिक्षक हैं। अंजनी कुमार की प्राथमिक शिक्षा जखनियां विद्यालय से व हाईस्कूल इंटरमीडिएट उन्होंने यूपी कॉलेज वाराणसी से किया। मथुरा से बीटेक करने के बाद फिलहाल दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अंजनी कुमार पांडेय के आज जखनियां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा बैंड बाजे के साथ स्वागत कर उन्हें सम्मान घर तक ले जाया गया। अंजनी ने माता पिता को अपना आदर्श बताते हुए राष्ट्र सेवा, सबको न्याय अपना उद्देश्य माना।
जखनिया के ही परसपुर गांव में 2 छात्रों का चयन हुआ है जिसमें डॉक्टर विश्वपाल सिंह का ट्रेजरी ऑफिसर पद पर चयन हुआ।

डॉ विश्वपाल सिंह परसपुर निवासी डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वीरेंद्र सिंह फिलहाल वाराणसी में रहते हैं विश्वपाल की माता का नाम ललिता सिंह है। विश्वपाल सिंह होम्योपैथी एमडी हैं। उनके इस सफलता की सूचना से परसपुर चौरा गांव में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग उनके पैतृक घर पहुंचकर परिजनों को बधाई देते नजर आए। स्थिति आ रही जगह-जगह परिजनों द्वारा मंदिरों में पूजन अर्चन की गई।
अनुपम कुमार
परसपुर गांव के ही निवासी अनुपम कुमार शिक्षक का चयन भी ट्रेजरी ऑफिसर पद पर हुआ, अनुपम फिलहाल प्राथमिक पाठशाला हथियाराम में सहायक अध्यापक थे। उनके पिता नंदू राम जखनिया में पोस्ट मास्टर थे अनुपम की सफलता से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा, अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता भाई को दिया।


