डीएसएसए महाविद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षक एवं जनपद के वरिष्ठ समाज सेविओ का सम्मान
घोसी। नगर स्थित डीएसएसए महाविद्यालय के प्रांगण में उत्कृष्ट शिक्षक एवं जनपद के वरिष्ठ समाज सेविओ का सम्मान समारोह व स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र /छात्राओं का विदाई समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस क्रम में सुरेंद्र रूरल केयर फाउंडेशन कुशीनगर की ओर से स्वर्गीय सुरेंद्र दीक्षित उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान घोसी के पूर्व विधायक वरिष्ठ समाज सेवी सुधाकर सिंह को व युवा समाज सेवी आकिब सिद्धकी को दिया गया। इसी क्रम में स्वर्गीय अनिरुद्ध शुक्ल उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान लोक प्रिय वकत्ता व प्राचार्य डॉ देवेश सिंह को व राजेश सिंह को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन जिलापंचायत रामभवन विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुधाकर सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेंद्र पांडेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा कवि मनीष मयूर ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवेश सिंह जी ने सभी आगत अतिथियों का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवा शायर शलमान घोसवी, महाविद्यालय के प्रवक्ता संतोष कुमार, रवींद्र गुप्ता, अंशुमान सिंह, पूर्णिमा उपाध्याय, सुजाता, अनिल कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

