अपना जिलाचर्चा में

मोदी के सुझाव को जायसवाल समाज ने दी सलामी, पुलिस जवानों के लिए गमछा व सैनिटाइजर एसपी को सौंपा

मऊ। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए कड़ी धूप में भी ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के सुरक्षा के निमित्त जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को 200 पीस गमछे व सैनिटाइजर सौंपे गए।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जायसवाल समाज सेवा समिति जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को 200 पीस गमछा व कार्यालय प्रयोग हेतु सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री द्वारा आह्वान किया गया कि मास्क के स्थान पर गमछे का प्रयोग किया जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए कड़ी धूप में अनुशासन के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को समाज के तरफ से गमछा उपलब्ध कराया गया। जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने कहा कि इतने परिश्रम के बावजूद अपने वेतन से प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹ 20 लाख रुपए दान करने वाले मऊ जनपद के पुलिस धन्यवाद के पात्र हैं। हमारा संगठन इनके जज्बे को सलाम करता है।

वीडियो देखें बस एक क्लिक में।

एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को उपरोक्त सामग्री प्रदान करने के साथ ही गाजीपुर तिराहा स्थित ड्यूटी रथ पुलिसकर्मियों को समाज के लोगों ने गमछा देकर सम्मानित किया इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना जी जायसवाल, पीयूष जायसवाल, गौरव जायसवाल, राहुल, प्रदीप जायसवाल, आशीष जायसवाल व महेंद्र जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *