अपना जिलाखास-मेहमान

अमित त्रिपाठी बने आल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गनाइजेशन मऊ के जिलाध्यक्ष

मऊ। आल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गनाइजेशन के प्रदेश महासचिव रामआसरे ने मऊ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अमित त्रिपाठी को जनपद मऊ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। बताते चलें अभी एक माह पूर्व में ही जनपद के जिलाध्यक्ष का पदभार एक विवादित व्यक्ति को दे दिया गया था जिसको लेकर लगातार उसके काले कारनामों की शिकायत संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों तक पहुंच रही थी।जब उक्त प्रकरण की जानकारी संगठन के अध्यक्ष शिवनाथ चतुर्वेदी को मिली तो मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त की कार्रवाई कर न सिर्फ जिलाध्क्ष पद से हटा दिया बल्कि संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया। तथा संगठन के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मऊ के तेजतर्रार पत्रकार अमित त्रिपाठी को सौंप दी है। अमित त्रिपाठी को संगठन का जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद के पत्रकारों ने उनको बधाई दी है जिस क्रम में अविनाश पांडेय, संजय राय, रंजीत राय, धीरेन्द्र त्रिपाठी, मुहम्मद अशरफ,बृजराज,संजय कुमार, शाहिद, प्रमोद विश्वकर्मा,विजय उपाध्याय, जितेन्द्र वर्मा, गुंजन राय, विमल राय, रहमान जी, आदि शामिल थे। उधर अमित त्रिपाठी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *