अपना जिला

जिलाधिकारी के निर्देश पर कई भट्ठों पर छापेमारी, पुलिस ने किया लहन नष्ट

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आए दिन बन रही अवैध कच्ची शराब की शिकायत पर जिलाधिकारी मऊ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को डीएम द्वारा गठित की गई टीम में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना डॉ.सीएल सोनकर, पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य एवं पंकज प्रसाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नीरज कुमार पाठक समेत पुलिस के जवानों ने मंगलवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन ईट भट्ठों पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान टीम ने ग्राम मीरपुर रहीमाबाद, ढोलना, कमालसेनपुर, करहा आदि स्थानों पर पहुंचकर लगभग दो क्विंटल लहन मौके पर ही नष्ट किया तथा दो ईट भट्ठों से लगभग 50 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आए दिन मिल रही शिकायत के मद्देनजर संयुक्त टीम ने छापामारी कर विभिन्न स्थानों से अवैध कच्ची शराब को बरामद किया। टीम में आबकारी विभाग के कांस्टेबल राजेश सोनकर, रामसकल यादव, धनंजय पांडे, जितेंद्र कुमार आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *