सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग
गोरखपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु प्रधानमंत्री मोदी ने लॉक डाउन के दूसरे चरण में 3 मई तक लॉक डाउन को आगे बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग आवास से गोरखपुर एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में एडीजी जोन दावा शेरपा मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर मोडक राजेश डी राव महराजगंज एनआइसी में मौजूद रहते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में संलिप्त हुए। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ज्वाइन्ट डायरेक्टर स्वास्थ्य जनार्दन मणि त्रिपाठी सीएमओ डॉक्टर एस के तिवारी अपर आयुक्त अजय कांत सैनी एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह सीओ गोरखनाथ/ कोविड -19 कोरोना वायरस गोरखपुर पुलिस प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग वार्ता करते हुए कहा कि लॉक डाउन का सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए सख्ती से पालन कराया जाए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए केवल इमरजेंसी सेवाओं हेतु आने जाने की छूट दी जाए। सीएम ने कहा कि पूरी सरकार एवं प्रशासन हजारों श्रमजीवी संगठनो एवं संस्थाएं 23 करोड़ जनता की दिन-रात सेवा में लगकर कोरोना को परास्त करेंगे कोरोना हारेगा भारत जीतेगा। आप सभी अधिकारीगण ने अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ अपने-अपने दायित्वों की निर्वहन करते हुए आम जनता को सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लॉक डाउन का पालन कराएं।

