अपना जिला

11 वर्षीय बालिका घर से हुई गायब, Pls. ढूढ़ने में करें मदद

मऊ। ध्यान दें जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर है आकृति राय की जिसकी उम्र है 11 साल, यह शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मऊ नगर के कृष्ण विहार कॉलोनी, बलिया मोड़ से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गई है। घरवालों को जब बहुत देर तक वो नही दिखी तो घरवाले उसे ढूंढने लगे। पूरा परिवार परेशान होने लगा। अपनी कोशिशों से लगभग मऊ शहर के मुख्य हिस्सों में काफी खोज बिन किया लेकिन आकृति का कहीं पता नही चला। अंततः आकृति के पिता आनंद कुमार राय ने कोतवाली पंहुचे और आकृति के गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई।
आकृति के परिजनों के अनुसार आकृति ने नेवी ब्लू टॉप और जीन्स पहन रखी है तथा पीठ पर बैग टांग रखा है। उसका रंग गोरा और कद 4 फ़ीट है व उसने पावर का चश्मा लगा रखा है। कृपया जिस किसी सज्जन को मिले या दिखे तो निम्न नंबर पर सम्पर्क करें।

सम्पर्क नम्बर 9450753361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *