मुख्यमंत्री जी, आपके अधिकारी भी नहीं सुनते अलीनगर की बदहाल सड़क का हाल



(आदर्श सिंह)
मऊ। सूबे के मुखिया योगी जी कहते है की सबका साथ सबका विकास, गड्ढा मुक्त प्रदेश का हर सड़क होगा, बदहाल सड़क मिली तो अधिकारी नपेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है मुख्यमंत्री जी, आपके अधिकारी भी नहीं सुनते ग्रामीणों का दर्द। सरकार भी कई बदल गयी और डीएमक लेकर, सांसद और विधायक भी कई बदल, लेकिन इस बरहाल सड़क का ध्यान देने वाला कोई नहीं है। मुख्यमंत्री जी मऊ जिले के अलीनगर का यह सड़क आपके ही गड्ढा मुक्त सड़क के विकास की दावे की पोल खोल कर रख दी है। इस सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है की इस मुख्य सड़क पर पैदल तक चलने लायक नहीं हैं । ये करीब एक दशक से हैं। यहाँ के जनता ने अपनी इस एक दशक पुरानी माँग को सरकारी विभाग तक लगा चुके हैं , फिर भी सरकार के महकमे के पदाधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगे। तब थक हार कर अलीनगर पंचायत के मुखिया तक गुहार लगा चुके हैं। तो सिर्फ अश्वासनो की घुट पिला कर वोट की राजनीति करते आये हैं। फिर क्षेत्र के विधायक व सांसद से भी एक दशक से खराब सड़क की बनाने तक की माँग कर चुके है, फिर विकास की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी के जनप्रतिनिधियों भी सिर्फ अश्वासन ही देते आ रहे हैं। वही मऊ जिले के अलीनगर गाँव का यह मुख्य पथ जो बदहाल है ये सड़क 4 गांवो को जोड़ती है जो ये गांवो की लाइफ लाईन है, फिर भी आज तक यह मुख्य पथ अपने बदहाली पर सिर्फ आसूँ बहाने के अलावा कर भी क्या सकता हैं। साथ ही गाँव वाले अपने कि स्मत को कोसने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं। यहाँ तक इस सड़क से कोई वाहन भी मरीज तक को अस्पताल ले जाने से इनकार कर देता है इस सड़क की हालत को देखकर। आखिर कब इस सड़क की हालत सुधरगें हमारे मुख्यमंत्री योगी जी।
