खास-मेहमान

सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुहम्मदाबाद के 10वीं के प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मुहम्मदाबाद गोहाना/मऊ। “बढ़ते भारत का सुनहरा सफर ” के सपने को साकार करते हुए जनपद में शिक्षा को नित्य नए पायदान पर अग्रसर करने में मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सनबीम सीनियर सेकेण्डरी स्कूल (sunbeam senior secondary school) की चर्चा आए दिन खबरों में तथा अभिभावकों के बीच होती रहती है। इसी क्रम में सीबीएससी 10वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय सहित परिवार व मऊ का नाम रौशन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में प्रमुख रूप से अज़का अंसारी ने 95.2% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जया राय एवम् अभिमांशु कुमार आर्य ने 92% तथा 91.6% के साथ द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में गौरव यादव (90.6%), गरिमा उपाध्याय (88.6%), दीपांजलि गिरी (87.4%) प्राप्त कर विद्यालय के गौरव और शिक्षकों के अथक प्रयास को सफल बनाया।
विद्यालय के डायरेक्टर पंकज कुमार सिंह ‘युवराज’ ने सभी को माला पहनाकर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने की बधाई दी साथ ही
छात्रों को और बेहतर करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उपस्थित होकर छात्रों के उत्साह को बढ़ाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *