दु:खद ! महिला ने शादी के 07 साल बाद 05 बच्चों को जन्म दिया, सभी की मौत

करौली। एक महिला शादी के पांच साल बाद एक साथ 5 बच्चों को जन्म तो दी, लेकिन महिला के जन्में सभी बच्चों की मौत हो हो गई, जिससे आंगन में आई खुशियां पलभर में मातम में बदल गई।
बताते चलें की करौली जनपद के मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव की रेशमा की शादी को 7 साल बीत चुके थे लेकिन वे मां नहीं बन पा रही थी। इधर जब गर्भ ठहरा तो परिवार के लोग खुश होने लगे। महिला की डिलेवरी सोमवार को सात माह में ही हो गई। प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के कारण मां तो स्वस्थ थी लेकिन बच्चे कमजोर पैदा हुए। वह भी कुल पांच बच्चों के पैदा होने पर अस्पताल के डिलेवरी रूम की बात बाहर निकलने में देर नहीं लगी। बच्चों को बचाने के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम ने काम किया लेकिन, सफलता हाथ नहीं लगी। महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। महिला स्वस्थ है। उधर परिवार वालों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा

