1001 कलश लिए महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकली
रतनपुरा (मऊ) सिधौली बिलासपुर ग्राम पंचायत में शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं रूद्र महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रातः काल से ही श्रद्धालु जनों का तांता लगा रहा। शिव मंदिर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ रामसेवक दास उर्फ किशन दास जी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकली 1001 कलश लिए महिलाएं धार्मिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए कलश यात्रा में हाथी ,घोड़ा गाजे-बाजे के साथ जब कलश यात्रा मंदिर से प्रस्थान की तो समस्त वातावरण धार्मिक हो गया। कलश यात्रा शिव मंदिर से समनपुरा सोते हुए सेमराजपुर पोखरे पर पहुंची। जहां वैदिक रीति नीति एवं मंत्रोच्चार के साथ 1001 कलश में जल भरा गया। और जल लेकर कलश यात्रा बलिया जनपद के बाहरपुर ग्राम पंचायत होते हुए लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता तय कर शिव मंदिर पहुंची ।जहां कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा में धार्मिक उद्घोष के साथ धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो, गौ हत्या बंद हो, गंगा पवित्र हो जैसे गगनभेदी नारों का उद्घोष हो रहा था। धार्मिक ध्वज पताका लहरा रही थी। इस कलश यात्रा से संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति रस के अविरल सरिता प्रवाहित होती रही ।कलश यात्रा जिन जिन गांव से गुजरी लोगों ने उत्साह के साथ कलश यात्रियों का स्वागत किया।

