02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी में दिनांक 27.05.18 को उप निरीक्षक रामसकल यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान पाण्डेयपार से मु0अ0सं0 148/18 धारा 363,366,120बी,379 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त अमन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी पाण्डेयपार थाना घोसी मऊ को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट का बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
उधर थाना मधुबन में दिनांक 27.05.18 को प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान दुबारी चौक से मु0अ0सं0 166/18 धारा 302,201 भादवि में फरार वांछित अभियुक्तों मनोज सहानी पुत्र हरी सहानी निवासी मिश्रवली मोलनापुर, जितेन्द्र चौहान पुत्र सूरजु चौहान निवासी महुवानी मोलनापुर थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
