01 मई से 30 जून तक मार्निग कचहरी
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के प्रस्ताव व उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश के तहत जनपद न्यायाधीश श्रीमती जयश्री आहूजा के दिशानिर्देश पर न्यायालय व कार्यालय के खुलने और बंद होने के समय सारिणी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिवर्तित किया है। जनपद न्यायाधीश श्रीमती आहूजा के निर्देशानुसार अगले महीने 01 मई 2018 से 30 जून 2018 तक कचहरी प्रातः 8:30 बजे से खुलेगी तथा दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। अब 01 मई से कचहरी के कार्य नये समय सारिणी के साथ सम्पादित होंगे। यह जानकारी सिविल कोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने दी। इस आदेश से भयंकर पड़ रहे गर्मी की वजह से वादाकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व आम जन को थोड़ी राहत होगी।
