खास-मेहमान

प्राथमिक विद्यालय कइयां मेंं छात्र, शिक्षक, रसोईया एवं अभिभावक सम्मान समारोह

मऊ। बच्चों को निखारने का संकल्प यदि शिक्षक व अभिभावक ले लें तो उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता, बच्चों में प्रतिभा नैसर्गिक होती है, उनकी प्रतिभा को तराशने का कार्य एक सच्चा व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक ही कर सकता है। उक्त बातें डायट प्रचार्य राजीव रंजन कुमार मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय कइयां में आयोजित छात्र, शिक्षक, रसोईया एवं अभिभावक सम्मान समारोह में कही।
प्राथमिक विद्यालय कइयां के छात्रों द्वारा पीटी विशेष प्रदर्शन में मंडल एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था। प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को शैक्षिक सामग्री व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह व सहायक अध्यापक राजेश कुमार एवं पीटी कोच जयप्रकाश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य नें विद्यालय में स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पीठ को डॉक्टर कलाम के जीवन से संबंधित साहित्य एवं एक डिजिटल घड़ी भेंट की। संकुल प्रभारी श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है, अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करा कर नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का लाभ उठाएं।
प्रशिक्षक अरविंद पांडेय नें कहा कि हमारे परिषदीय विद्यालय अब किसी भी मामले में कानवेंट स्कूलों से कम नहीं हैं। प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने अभिभावकों बच्चों एवं अधिकारियों को यह भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विद्यालय के बच्चों द्वारा इस से भी बेहतर प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया गया तथा स्मृति हेतु विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार वर्मा, कुंज बिहारी गुप्ता, राजेश कुमार, सरिता सिंह, जगमोहन सिंह, धनशीला, शारदा देवी, मंगल, छविनाथ, रामविलास, जय प्रकाश, ओम नारायण, हरिओम, राजेश, आदि शिक्षक व अभिभावक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *