हर व्यक्ति को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, सुबह जरूर टहले : डा. अंकुर लाथर
मऊ। विश्व मधुमेह दिवस पर मऊ शारदा नारायण हास्पिटल एवं वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गयी जिसके मुख्य अतिथि मऊ सदर शहर के एसडीएम डा0 अंकुर लाथर थी। रैली को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि डा0 एकिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गाजीपुर तिराहा से शुरू होकर, आज़मगढ मोड, होते हुए, शारदा नरायन हास्पिटल समाप्त हुआ। जिसका थीम वाक फार डायबिटिज था। शारदा नारायण हास्पिटल के आवाहन पर सैकडो लोग सडक पर उतर आये, सबका लक्ष्य एक ही था कि मधुमेह दुर भगाया जाय , जीवन से सम्बन्धित स्लोगन उनकी हाथो मे था।
तथा इस अवसर पर एस डी एम मैडम को शारदा नारायन हॉस्पिटल के तरफ से मोमेंटो व बुके देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डा0 संजय सिंह ने कहा कि आज विश्व मधुमेह दिवस के साथ साथ आज बाल दिवस भी है इस रैली में बच्चों ने भी भाग लिया हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें क्योकि बच्चें ही हमारे देश के भविष्य है एवं स्वास्थ्य हि सबसे बडा धन है। 
इस अवसर पर मऊ सदर एस0 डी0 एम0 आईएएस डा0 अंकुर लाथर ने विश्व मधुमेह दिवस पर बोलते हुए कहा है कि आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए । सुबह टहलना चाहिए और कही कि मैं साइकिल भी चलाना जानती हूँ।आज की भाग दौड़ की जिंदगी में आदमी अपने से बात नहीं कर पाता है मैं शारदा नारायण हास्पिटल एवं वेलफेयर ट्रस्ट को इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए धन्यबाद देती हूॅ।
आगे इस रैली को संम्बोधित करते हुये डा0संजय सिंह ने कहा कि अब तक 62 मिलियन से ज्यादा लोग भारत में मधुमेह से पीड़ित है भारत के साथ.साथ अन्य देश भी इसकी भयावता से परेशान है इसलिए डाक्टर वो है जो मरीजो के सही रोग की पहचान कर सही सलाह देता है उससे भी बढकर डाक्टर वो कहलाता है जो की बिमारियो को रोकने का उपाय बताये और ये प्रयास करे कि समाज मे कम से कम बिमारी पनपे जब परिवार मे एक आदमी बिमार पडता है तो पुरा परिवार उसके साथ बिमार हो जाता है डा0 संजय सिंह ने कहा कि मधुमेह धीरे धीरे एक खतरनाक बिमारी का रूप लेती जा रही है यह बिमारी या तो अग्नाशय के द्वारा इन्सुलिन का स्त्राव कम होने की वजह से अथवा शरीर के कोशिकाओ द्वारा इन्सुलिन को सेन्सीटिवीटी कम होने की वजह से रक्त में ग्लूकोज की मात्र सामान्य से अधिक होने के कारण होता है और साथ ही साथ कोलेस्ट्राल ,वसा के अवयव भी असामान्य हो जाते है और धमनियो में कोलेस्ट्राल एवं वसा के अवयव जमा हो जाती है आखो , गुर्दो ,स्नायु ,मस्तिष्क और हदय की विभिन्न बिमारीयाँ हो जाती है । आगे डा0 संजय सिंह ने कहा कि शारदा नारायन हास्पिटल एवं वेलफेयर ट्रस्ट अपने सामाजिक दायित्वो के लिए कटिबद्ध है और ऐसा जन जागरूकता अभियान आगे आने वाले समय में भी करते रहेगे और सलाह दी कि अपना शुगर जाँच करायें। डा0 संजय सिंह ने बताया कि आज निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 400 से अधिक मरीजो का निःशुल्क डायबटिज व ब्लडप्रेशर ,एवं श्वास की जांच व यूरिक एसिड की जांच किया गया।
इस रैली को रवाना करने के साथ डा. लाथर स्वमं भाग ली व एडिशनल एस0 पी0 शैलेन्द्र श्रीवास्तव , सेन्ट्रल बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विजय बहादुर पाल, दारोगा सिंह, व नगर चेयरमैन तैयब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल एवं शहर के माननीय लोग, डाक्टर, प्रशासन, स्कूली बच्चे, आदि लोगो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।

