प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया
● बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे नेहरू – मनोज तिवारी
बिल्थरारोड/बलिया। स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज के स्व0 शिव नारायण सर्राफ सभागार में बुधवार को आयोजित समारोह में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया।समारोह में वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके बाल प्रेम को रेखांकित किया।समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी ने पंडित नेहरू को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया।
उन्होंने कहा कि बालक राष्ट्र के धरोहर हैं।उन्होंने बच्चों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रबंधक अनूप हेमकर ने नेहरू के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। इसके पूर्व मुख्य अतिथि मनोज तिवारी, प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर और प्रधानाचार्य बनारसी यादव ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर रमेश कुमार, शिव शंकर कुसुमाकर,अमरनाथ मौर्य, बृजभूषण सिंह,अजय कुमार ,संजय यादव, अनिल राजभर, राजेश यादव, अभिनव यादव,प्रेम चंद आदि उपस्थित रहे।

