सुन्दर बाबू के पिता अमरनाथ खंडेलवाल का निधन
मऊ। दुर्गादत्त चुन्नी लाल सागर मल खंडेलवाल पीजी कालेज मऊ के पूर्व अध्यक्ष व स्व. बनारसी बाबू के पुत्र सूत व्यवसायी अमरनाथ खंडेलवाल 81 वर्ष का वृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे निधन हो गया उनके निधन का समाचार सुनते ही खंडेलवाल मोड़ स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों व नगर के लोगों ने पहुंचकर मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। स्वर्गीय अमरनाथ खंडेलवाल डीसीएसके पीजी कालेज के मंत्री गौरी शंकर खण्डेलवाल के बड़े भाई हैं उनके पांच पुत्रों में अशोक खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल, सुंदर खंडेलवाल, राम खंडेलवाल एवं श्याम खंडेलवाल भतीजा कृष्णा खण्डेलवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।
उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से शफीक डायमंड, उमाशंकर ओमर, रामप्रकाश खंडेलवाल, सतीश खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल, विट्ठल दास, सोनू दूबे, ज्ञानप्रकाश सिंह, लक्ष्मण दास, डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ए के मिश्रा, महावीर खंडेलवाल, मुरारी लाल खंडेलवाल, विनय कुमार खंडेलवाल, एडवोकेट शैलेंद्र कुमार, विजय अग्रवाल, पंकज, अनूप, पवन, बोसोतिया, रामकिशोर उमर, विजय तुलस्यान, अशोक आर्य, पदम नाथ सिंह, नितीन, गौरव, इकबाल अहमद, राशिद, नईम आदि शामिल रहे।

