अपना जिला

सिल्वर बेल्स स्कूल में अग्निशमन केंद्र के प्रशिक्षक ने आग पर काबू करने का बच्चों को दिया प्रशिक्षण

चकिया/चंदौली। आग की दुर्घटनाओं पर काबू पाने व लोगों के जीवन बचाने के उद्देश्य से अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी की अगुवाई में सोमवार को सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अग्निशमन केन्द्र के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने रसोई गैस सिलेन्डर, पेट्रोल सहित आगलगी के अनेक दुर्घटनाओं पर काबू पाने का गुर सिखाया।
स्कूली बच्चों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। आजकल आगलगी की दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो चुका है। प्रत्येक दिन किसी न किसी कारण से ऐसी दुर्घअनाओं का होना आम हो चुका है।
आगलगी के कारण धन व जन दोनों की काफी हानि होती है। आगलगी की इन घटनाओं पर आसानी से काबू पाने के उद्देश्य से सोमवार को अग्निशमन के स्थानीय प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगियों श्यामलाल व जमशेद अहमद के साथ सिल्वर बेल्स स्कूल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्रों व अध्यापकों को आगलगी के प्रभाव एवं उसके निराकरण के विषय में जानकारी
दी तथा इन पर काबू पाने के आसान तरीके बतायें। प्र्रशिक्षककर्ता के देखरेख में बच्चों व अध्यापकों को आगलगी की विकट स्थिति में इस पर नियन्त्रण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेट्रोल
से लगी आग, गैस सिलेन्डर में अचानक लगी आग पर काबू पाने के अलावा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के डाइरेक्टर प्रभात जायसवाल, सचिव सुषमा जायसवाल, रमेशचंद भगत, सिद्वार्थ जायसवाल के अलावा सोनम जायसवाल, प्रीति उपाध्याय सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *