पुण्य स्मरण

सामाजिक व्यापारिक व धार्मिक सरोकारों के प्रतिमूर्ती मौलवी सफीउल्लाह के निधन से व्यापारी समाज की अपूरणीय क्षति

मऊ। सामाजिक व्यापारिक व धार्मिक सरोकारों के प्रतिमूर्ती मौलवी सफीउल्लाह के निधन से व्यापारी समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।आज व्यापारियों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए शासन और प्रशासन से लड़ने की शक्ति देने वाले मौलवी सफीउल्लाह साहब 85 वर्ष की आयु पुरा करने के बाद व्यापारी समाज को अनाथ कर चले गए। उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के हैं वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर व्यापारी समाज के प्रमुख स्तंभ मौलाना सफीउल्लाह साहब के निधन पर आयोजित शोक सभा में विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौलाना साहब धार्मिक सरोकारों के साथ व्यापारिक सेवाओं में भी अपनी पूरी सजगता कायम रखे थे ।वे सूता कमेटी के अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भी रहे इसके साथ साथ साथ खेलकूद की फुटबॉल में भी उनकी विशेष रूचि रही । मऊ नगर मे व्यापारियों को सेवा का ककहरा सिखाने वाले मौलाना साहब नगर के शिक्षण संस्थानों मे भी पुरा योगदान करते रहे और मऊ रिलीफ कमेटी के प्रमुख भी रहे। वे मृदु स्वभाव के धनी थे। उनके विचारों व अनुदानों का व्यापार मण्डल सदैव ऋणी रहेगा।
अंत मे दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कन्हैया लाल अज़हर कमाल फैजी सुभाष कनौजिया आनंद गुप्ता सुनील यादव दिनेश यादव अशोक सिंह अनवर अली इफतेखार अलंकार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *