श्री राजपूत करणी सेना के वेद प्रकाश सिंह वेदु बने मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी सहित कई जनपद के कार्यकारी जिला प्रभारी
मऊ। देश के सबसे बड़े राजपूत संगठन श्री राजपूत करणी सेना की शाखा उत्तर प्रदेश की विस्तार की प्रक्रिया में शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशों पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी आलोक सिंह अंशु एवं अवधान्चल प्रान्त अध्यक्ष विनय सिंह सोनू एवं प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी अवधान्चल अजीत सिंह की अनुसंशा पर एवं प्रदेश संरक्षक वकील सिंह विशेन के अनुमोदन पर सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने वेद प्रकाश सिंह वेदु पुत्र श्री राणा प्रताप सिंह निवासी खजुआं गाजीपुर जो कि वर्तमान में गाजीपुर जिलाध्यक्ष हैं उनके द्वारा संगठन मजबूती के निरंतर कार्य को एवं उनकी लग्न और निष्ठा को देखते हुए पूर्वांचल के जौनपुर, बलिया, मऊ, वाराणसी, चंदौली एवं आजमगढ़ के साथ साथ अवधान्चल के सुल्तानपुर जिले का अतिरिक्त कार्यकारी जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। आप इन जिलों में जिला कार्यकारिणी के गठन में जिलाध्यक्ष का सहयोग कर जल्द ही सभी जनपदों में कार्यकारिणी को मजबूत करेंगे।
वेद प्रकाश को पदभार मिलने पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों मैं काफी खुशी है। लोगों का कहना है कि श्री राजपूत करणी सेना इनके नेतृत्व में और मजबूत होगी लोगों ने उन्हें फोन पर बधाइयां दी।



