सांसद रीता बहुगुणा के प्रयास से पाइप लाइन का कार्य सम्पन्न
प्रयागराज। नगर के नकासकोना खलीफा मंडी में भाजपा की सांसद प्रयागराज श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी के सांसद निधि से एवं जिलाध्यक्ष महानगर प्रयागराज गणेश केसरवानी के अथक प्रयास व सहयोग से मंगलवार को नई पाईप लाईन का कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमें अब नवनियुक्त सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ होने से पहले शिलान्यास व भूमि पूजन का कार्यक्रम मंगलवार को महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर गणेश केसरवानी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा देश व प्रदेश में विकास का नित्य नया आयाम लिख रहा है। भाजपा शासन के विकास से विपक्षी बौखलाए हैं।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारणी सदस्य बादल केसरवानी, बूथ अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, कार्यकरणी सदस्य अमित केसरवानी, वेद प्रकाश जायसवाल, आकाश जायसवाल, रोहित गुप्ता, विशाल केसरवानी, अंकित केसरवानी, सागर केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, शुभम गुप्ता आदि सैकड़ों व्यापारियों एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय निवासी खलीफा मंडी के नव युवा व व्यापारी मौजूद रहे।

