गोरखपुर से अहमदाबाद तक जाने वाली ट्रेन को नियमित किया जाए और मऊ जंक्शन पर उसका स्टॉपेज दिया जाए : रामगोपाल
मऊ। गोरखपुर से अहमदाबाद तक जाने वाली ट्रेन को नियमित किया जाए और मऊ जंक्शन पर उसका स्टॉपेज दिया जाए। गोरखपुर से वाराणसी चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अविलंब चालू किया जाए। उक्त मांगे हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के हैं वे रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन मऊ जनपद के हजारों व्यापारी व साड़ी व्यवसाई तथा रोगी और तिमारदारअस्पतालों को जाते और आते हैं ।उक्त ट्रेन के बंद होने से व्यापारियों और रोगियों को काफी कठिनाई हो रही है। रिजर्व चार पहिया वाहन से आने और जाने में आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए रेल मंत्रालय से निवेदन है कि अविलंब इंटरसिटी ट्रेन को चलाई जाए तथा कोविड-19, 8990 गोरखपुर से अहमदाबाद को जाने वाली ट्रेन का मऊ में स्टॉपेज देते हुए उसे नियमित किया जाए इस आशय का एक पत्र रेलवे परामर्श दात्री समिति के प्रमुख तथा व्यापार मंडल की विशेष सचिव श्रीराम जायसवाल के माध्यम से भी रेल महा प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को भेजा गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से आनंद कुमार, सुनील मद्धेशिया, महातम यादव, जावेद तरफदार, हरिशंकर गुप्ता, हरिश्चन्द्र गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सर्राफ, अरुण जायसवाल, हाजी अनवर अली, गामा यादव, सुनील कुमार, दिलीप गुप्ता, श्याम मद्धेशिया, नेयाज अहमद, राकेश गुप्ता, पारसनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे

