सर्पदंश से 03 वर्ष की बच्ची की मौत
मोहम्दाबाद गोहना/ मऊ । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदारतगंज निवासी कन्हैया गुप्ता के 3 वर्षीय पुत्री को जो रविवार को सायंकाल अपने घर में खेल रही थी कि इसी बीच एक जहरीले जंतु ने काट लिया, जहां कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी।परिजन उसे प्राइवेट एवं सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए,लेकिन हालत और अति गंभीर होने पर कई अन्य स्थानों पर झाड़-फूंक के लिए भी ले जा रहे थे कि उक्त बालिका ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।सोमवार को प्रातः मौत हो जाने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

