सनबीम स्कूल मऊ में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मऊ। सनबीम स्कूल मऊ में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-नन्हे छात्रों ने एक से बढ़कर एक कहानियों का प्रदर्शन विभिन्न आकर्षक वेष-भूषा के साथ किया।
इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन छात्रों के अन्दर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिये किया जाता है। इसके द्वारा छात्रों की वाणी के उतार-चढ़ाव, शब्द ज्ञान, नैतिक मूल्यों की जानकारी और मंच प्रदर्शन की क्षमता का विकास होता है।
कहानी प्रतियोगिता में कक्षा एक और दो के छात्रों ने द हेयर एंड द लॉयन, द गोल्डेन ऐग, ए ग्रीडी कैट, द टू फ्रॉग, टू सीली गोटस्, ए काइंड किंग, वैल्यु ऑफ ज़ीरो,
ऑनेस्ट उड्कटर, द थ्रस्टी क्रो आदि कहानियों का प्रदर्शन विभिन्न एवं आकर्षक प्राप्स एवं परिधानों के साथ किया जिसे देखकर लोग वाह-वाह कर उठे। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम एवं द्वितीय से प्रथम स्थान आरिनी, आदित्य श्रीवास्तव, अरनव अग्रवाल, यशराज़, द्विव्या तथा द्वितीय स्थान आस्थ, द्विव्यांश, आदर्शिका, आरिका, अहाना तथा तृतीय स्थान पर आदित्य, अंशिका सिंह, देवांशी, सुप्रिया, निशांत चौहान पुरस्कृत होकर अत्यंत हर्षित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहने करते हुए उनकी भेष-भूषा एवं कहानी प्रस्तुत करने के अंदाज की प्रशंसा के साथ ही उनके भविष्य में ऐसे ही कार्य करते रहने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों के अभिभावको ने भी मंच प्रस्तुति की जमकर तारीफ करने के साथ ही विद्यालय द्वारा ऐसी क्रिया-कलापों को किये जाने की सराहना की।

